कुंजबिहारी मेहर बने कांग्रेस एससी विभाग के बिजौलिया ब्लॉक अध्यक्ष: रूपलाल तांगड़ जिला उपाध्यक्ष और कैलाश चंद्र को जिला सचिव का पद दिया, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
ललित चावला बिजौलिया | 11 Mar 2026
बिजौलिया। कस्बे के कुंजबिहारी मेहर को कांग्रेस एससी विभाग का बिजौलिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एससी विभाग) की प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश बैरवा ने नियुक्ति पत्र जारी कर कुंजबिहारी मेहर को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने का कार्य करेंगे।
बिजौलिया निवासी रूपलाल तांगड़ को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही बिजौलिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुंजबिहारी मेहर का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि मेहर के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
बिजौलिया के कैसरगंज निवासी कैलाश चंद्र धोबी को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया
कुंजबिहारी मेहर ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश बैरवा, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) भीलवाड़ा अध्यक्ष रामलाल जाट, भूपेंद्र सिंह पुरावत सिंगोली सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।
इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (एससी) प्रकोष्ठ की भीलवाड़ा जिला ग्रामीण इकाई कार्यकारिणी में भी बिजौलिया क्षेत्र के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें बिजौलिया के रुपलाल तागड़ को जिला उपाध्यक्ष तथा कैलाश चंद्र को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।