संविधान दिवस पर कार्यक्रम: आचार्य विद्या सागर पब्लिक स्कूल में हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम

ललित चावला बिजौलिया | 27 Nov 2025

आचार्य विद्या सागर पब्लिक स्कूल में हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम

बिजौलियाl तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में आचार्य विद्या सागर पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सबा परवीन कागजी के नेतृत्व में विभिन्न अधिवक्ताओं ने छात्र छात्राओं को संविधान का महत्व,इसकी आवश्यकता और प्रमुख प्रावधानों की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी जैन द्वारा अतिथि स्वागत से हुई।अधिवक्ता नरेश तंवर ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा और उसकी निर्माण प्रक्रिया से परिचित कराया।बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुमित जोशी ने संविधान की प्रस्तावना एवं उसमें प्रयुक्त शब्दावली का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया।अधिवक्ता सुनील जोशी ने मूल अधिकारों की विस्तृत व्याख्या की,वहीं हर्षवर्धन शर्मा ने अंग्रेजी भाषा में संविधान के मूल ढांचे का स्वरूप छात्रों के समक्ष रखा। अधिवक्ता दिनेश सेठिया एवं सुनील सोनी ने संविधान के अनुरूप आचरण व जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाभचंद पटवारी, दिनेश काला, नितिन जैन, मनोज जैन, सुनील जैन, मुकेश जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news