उपखंड कार्यालय विलोपन का विरोध: बिजौलिया में उपखंड बचाओ संघर्ष समिति आज देगी मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ललित चावला बिजौलिया | 16 Nov 2025

बिजौलिया में उपखंड बचाओ संघर्ष समिति आज देगी मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बिजौलियाl बिजौलिया उपखंड कार्यालय के  संभावित विलोपन के विरोध में रविवार बन्नी के बालाजी प्रांगण में अभिभाषक परिषद बिजौलिया के आह्वान पर उपखंड क्षेत्र के सामाजिक,राजनीतिक, व्यावसायिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, और सामूहिक रणनीति तय की गईl बैठक में सर्वसम्मति से उपखंड बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया, जो आगामी आंदोलन और रणनीति को दिशा प्रदान करेगी।

आमजन को आयेगी समस्या,वक्ताओं ने जताई चिंता

बिजौलिया अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट सुमित जोशी संबोधित करते हुए

बिजौलिया अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट सुमित जोशी संबोधित करते हुए

उपस्थित सदस्यों ने उपखंड कार्यालय को विलोपन करने की संभावनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि उपखंड कार्यालय हटने से आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। सरकारी कार्यों के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ेंगे।
न्याय एवं शिकायत निस्तारण में देरी होगी। कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सरकारी योजनाओं के लाभ से कई ग्रामीण वंचित हो सकते हैं।

सीनियर एडवोकेट एलएन सुराणा ने एसडीएम कार्यालय के विलोपन से आमजन को होने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला

सीनियर एडवोकेट एलएन सुराणा ने एसडीएम कार्यालय के विलोपन से आमजन को होने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला

बैठक में ऊपरमाल किसान पंचायत अध्यक्ष नारायणलाल धाकड़,किराणा व्यापार संघ अध्यक्ष पंकज हरसोरा,
लघु उद्योग भारती अध्यक्ष कमल किशोर,रावणा राजपूत समाज अध्यक्ष संजयसिंह चौहान,किराड़ समाज अध्यक्ष रामस्वरूप किराड़,पथिक क्लब अध्यक्ष रवि सोनी,अभिभाषक परिषद अध्यक्ष सुमित जोशी,पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीलाल सुराणा, अनिल धाकड़, निलेश नलवाया, विनोद घुसर, रईस मोहम्मद, नरेश सोनी, अंकित  तिवारी रूपलाल गोधा,यशवंत पुगलिया, योगेश जैन,सुधीर कोतवाल, अनिल धाकड़ सहित उपखंड क्षेत्र के कई गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के नाम सोमवार को देंगे ज्ञापन 
 संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि सोमवार सुबह 11 बजे उपखंड कार्यालय बिजौलिया में राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में उपखंड कार्यालय को पूर्ववत रखने एवं विलोपन की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की मांग की जाएगी।ज्ञापन के बाद उपखंड कार्यालय परिसर में ही संघर्ष समिति की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा आगामी आंदोलन की विस्तृत रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

क्षेत्रवासियों से भारी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान

संघर्ष समिति ने उपखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों से उपखंड बचाओ अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की हैl

Share this news:
Facebook WhatsApp