बिजौलिया पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार: चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
ललित चावला बिजौलिया | 14 Oct 2026
बिजौलिया। थाना क्षेत्र के माजी साहब का खेड़ा गांव से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बिजौलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।
एसएचओ स्वागत पांड्या के अनुसार, 5 अक्टूबर को लोकेश शर्मा निवासी लाम्बाखोह, थाना डाबी, जिला बूंदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि माजी साहब का खेड़ा गांव में रसोई बनाने के लिए आया था। इस दौरान सराय के बाहर खड़ी उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
मामले की जांच के दौरान संदिग्ध वीरुलाल उर्फ वीरम कंजर पिता गोपीलाल कंजर निवासी मंडावरी थाना बेगू जिला चित्तोडगढ को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। वारदात के खुलासे में एएसआई लक्ष्मण सिंह और कांस्टेबल मायाराम की मुख्य भूमिका रही।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026