नवरात्रि में सेवा और समर्पण की मिसाल बना बृजेश पुरोहित सेवा संस्थान: मां विंध्यवासिनी शक्ति पीठ पर नौ वर्षों से निःशुल्क भोजन सेवा
ललित चावला बिजौलिया | 13 Oct 2026
बिजौलिया। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना के साथ सेवा और समर्पण का विशेष महत्व है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए कस्बे के बृजेश पुरोहित सेवा संस्थान की ओर से मां विंध्यवासिनी शक्ति पीठ पर पिछले नौ वर्षों से लगातार निःशुल्क भोजन सेवा की जा रही है। संस्थान की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा का भी प्रेरणादायी उदाहरण बन गई है।
संस्थान की ओर से शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन शाम को मंदिर परिसर में माता रानी के दर्शनों के लिए दूर दराज क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती है। नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के दौरान भोजन व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक साबित होती है।
संस्थान के सदस्य श्रद्धालुओं को भोजन कराते हुए
नौ वर्षों से जारी है सेवा का सिलसिला
बृजेश पुरोहित सेवा संस्थान द्वारा लगातार नौ वर्षों से इस सेवा परंपरा को निभाया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी के भक्तों की सेवा करना और धार्मिक आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराना है। संस्थान के सदस्यों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से यह सेवा नियमित रूप से संचालित की जा रही है।
संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य संभालते हैं जिम्मेदारी
भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संस्थान के अध्यक्ष राजेश कुमार और लोकेश कुमार पुरोहित सहित अन्य सदस्य मिलकर निभाते हैं। सेवा कार्य में लाला नाहर, मनोज सांखला, मुकेश सेन, चंद्र प्रकाश सेन, भोलू, बिल्लू और वैभव (बिट्टू) पुरोहित, तुलसी रिझवानी, मांगी लाल अहीर सहयोग रहता है। सभी सदस्य मिलकर भोजन की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान देते हैं।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026