भारती और अनीशा धाकड़ का किया सम्मान: राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बिजौलिया की दो छात्राओं ने जीता सिल्वर मेडल

ललित चावला बिजौलिया | 13 Oct 2026

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बिजौलिया की दो छात्राओं ने जीता सिल्वर मेडल

बिजौलिया। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सदाराम जी का खेड़ा में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली दो प्रतिभावान छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली भारती धाकड़ और अनीशा धाकड़ को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद मीणा और भामाशाह शंकर लाल धाकड़ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। दोनों छात्राओं ने डूंगरपुर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 वर्ष छात्रा हॉकी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की टीम का प्रतिनिधित्व किया और सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

छात्राओं का सम्मान करते हुए स्कूल स्टाफ के सदस्य

छात्राओं का सम्मान करते हुए स्कूल स्टाफ के सदस्य

खेलों में भागीदारी से निखरती है प्रतिभा

कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक रघुवीर प्रसाद शर्मा ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक रहने और खेलों के महत्व को समझने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।  इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ सदस्य प्रहलाद कुमार स्वर्णकार, हरिशंकर यादव, सुभाष चंद्र हरिजन, प्रदीप कुमार गौतम, घनश्याम धाकड़, गोपाल लाल धाकड़, अंतिमा धाकड़, शांतिलाल, बद्रीलाल सहित अन्य स्टाफ साथी उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news