नेशनल हाईवे-27 पर हादसा : ट्रेक्टर का टायर फटने से पीछे चल रहे ट्रेलर-ब बस भिड़े, चालक गंभीर घायल

ललित चावला बिजौलिया | 12 Oct 2026

ट्रेक्टर का टायर फटने से पीछे चल रहे ट्रेलर-ब बस भिड़े, चालक गंभीर घायल

लोक परिवहन बस डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंची, हाईवे पर लगा जाम

बिजौलिया। नेशनल हाईवे-27 पर बिजौलिया के कांमा कट के पास सोमवार को ट्रैक्टर का टायर फटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर के असंतुलित होने पर पीछे चल रहा ट्रेलर उसमें जा घुसा, जबकि लोक परिवहन बस डिवाइडर पार कर दूसरी ओर चली गई। हादसे में ट्रेलर चालक गोपाल सिंह राजपूत, निवासी कोटा गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई।

तीनों वाहन बिजौलिया से कोटा की ओर जा रहे थे। टक्कर के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे पत्थर ट्रेलर की केबिन में फंस गए, जिससे ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल चालक को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद पत्थर सड़क पर बिखरने से हाईवे पर यातायात बाधित हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातयात सुचारू कराया।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news