शिक्षकों को एआई तकनीक के उपयोग का दिया प्रशिक्षण: Microsoft AI Elevate for Educators Program के तहत हुई सेमिनार
ललित चावला बिजौलिया | 12 Oct 2026
बिजौलिया के राजकीय हाई स्कूल में आज Microsoft AI Elevate for Educators Program के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय आमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ब्लॉक क्षेत्र के बेसिक कंप्यूटर अनुदेशकों एवं कंप्यूटर विषय में रुचि रखने वाले शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा कक्षा-कक्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
सेमिनार का आयोजन दो पारियों में किया गया। इसमें प्रथम पारी में 72 तथा द्वितीय पारी में 72 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम रखा गया। इस प्रकार कार्यशाला में कुल 144 शिक्षकों की सहभागिता निर्धारित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने की। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह भी उपस्थित रहे।
सेमिनार में पार्टिसिपेट करते हुए कंप्यूटर टीचर्स
प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन एवं कंप्यूटर अनुदेशक के.एल. मीणा तथा मास्टर ट्रेनर राहुल सुवालका ने शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक डिजिटल तकनीकों के शैक्षणिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, सरल और तकनीक आधारित बनाने में एआई की उपयोगिता से अवगत कराया।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026