दीपक का एथलेटिक्स में स्टेट लेवल पर चयन: 100 और 200 मीटर दौड़ में जिला लेवल पर टॉप किया, भोपतपुरा के खिलाड़ी ने किया नाम रोशन

ललित चावला बिजौलिया | 11 Oct 2026

100 और 200 मीटर दौड़ में जिला लेवल पर टॉप किया, भोपतपुरा के खिलाड़ी ने किया नाम रोशन

 

बिजौलिय हाई स्कूल के युवा खिलाड़ी दीपक बंजारा ने 17 वर्षीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। भीलवाड़ा जिले के फुलिया कला में रविवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता में दीपक ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता में कुल 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया था इनमें से दीपक का सलेक्शन स्टेट लेवल पर हुआ है।

दोनों दौड़ स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करना उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। दीपक ने इस प्रतियोगिता के लिए बिजौलिया स्थित दिलेर डिफेंस एकेडमी में कोच लोकेंद्र बंजारा के मार्गदर्शन में तैयारी की। नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण के माध्यम से उन्होंने अपनी दौड़ क्षमता को निखारा। दीपक बंजारा की इस उपलब्धि से भोपतपुरा गांव सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news