डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा की जन्मजयंती पर सेवा कार्य: असहाय बच्चों को स्कूल शूज, मोजे और पाठ्य सामग्री वितरित

ललित चावला बिजौलिया | 09 Oct 2026

असहाय बच्चों को स्कूल शूज, मोजे और पाठ्य सामग्री वितरित

.केशुविलास प्राइमरी स्कूल में बच्चों को फल-फ्रूट और बिस्किट भी बांटे,

.युवाओं से डॉ. मेवाड़ा के आदर्शों को अपनाने की अपील

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य

बिजौलिया। डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा मेमोरियल संस्थान की ओर से एवं भारत विकास परिषद के तत्वावधान में डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आज सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान केशुविलास प्राइमरी स्कूल में अध्ययनरत असहाय बच्चों को स्कूल शूज, मोजे, पाठ्यपुस्तक सामग्री, फल-फ्रूट और बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सहयोग प्रदान करने के साथ ही शिक्षा और समाजसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

डॉ. मेवाड़ा के योगदान को किया याद

संस्थान के एडवोकेट चंद्रशेखर मेवाड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष डॉ. डी.एस. मेहर, भारत विकास परिषद शाखा सचिव वेदप्रकाश तिवाड़ी, मुकेश धनोपिया और अंकित तिवाड़ी सहित उपस्थित अतिथियों ने डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग, समाजसेवा और खेल के क्षेत्र में डॉ. मेवाड़ा की ओर से दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर युवाओं से डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की गई। 

12 वर्षों से आयोजित हो रहा रक्तदान शिविर

एडवोकेट चंद्रशेखर मेवाड़ा ने बताया कि डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा मेमोरियल संस्थान की ओर से स्वर्गीय डॉ. देवेंद्र मेवाड़ा की पुण्यतिथि पर पिछले 12 वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से स्वर्गीय डॉ. मेवाड़ा की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखना और समाज में सेवा, सहयोग तथा मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डॉ. डी.एस. मेहर, एसीबीओ कन्हैयालाल शर्मा, वेदप्रकाश तिवाड़ी, मुकेश धनोपिया, ओम मेड़तिया, अंकित तिवाड़ी, अंकिता मेवाड़ा, धर्मचंद कुमावत, गोपाल सोनी, नीलेश नलवाया, किशन त्रिपाठी, बबलू मेवाड़ा, महेंद्र पंवार, जितेंद्र गहलोत, कान्हा यादव, रिधिमा, मुकेश नायक और नीलेश चितौड़ा सहित भारत विकास परिषद शाखा के सदस्य एवं संस्थान के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news