बिजौलिया में रामकथा का आयोजन: आश्विन नवरात्रि पर 11 से 20 अक्टूबर तक होगा श्री रामचरितमानस पाठ एवं रामकथा का आयोजन

ललित चावला बिजौलिया | 09 Oct 2026

आश्विन नवरात्रि पर 11 से 20 अक्टूबर तक होगा श्री रामचरितमानस पाठ एवं रामकथा का आयोजन

बिजौलिया। आश्विन नवरात्रि पर्व एवं श्री श्री 1008 श्री फलाहारी जी महाराज की पुण्य स्मृति में बिजौलिया में श्री रामचरितमानस पाठ एवं रामकथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री रामचरितमानस महामंडल, बिजौलिया के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रीजागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होगा। 

श्री रामचरितमानस महामंडल के आचार्य शांतिलाल जोशी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ 11 अक्टूबर को होगा, जबकि 20 अक्टूबर को पूर्णाहुति के साथ आयोजन का समापन किया जाएगा। दस दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे से श्री रामचरितमानस पाठ तथा दोपहर 2:15 बजे से रामकथा का आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन के तहत 10 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे श्री चारभुजा मंदिर से जल यात्रा निकाली जाएगी। जल यात्रा के साथ ही कार्यक्रम की धार्मिक गतिविधियों का शुभारंभ होगा। वहीं, 20 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news