विक्रमपुरा फोरलेन कट पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार हुंडई कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला-पुरुष की मौत; हादसे के बाद कार पलटी, चालक फरार
ललित चावला बिजौलिया | 08 Oct 2026
बिजौलिया। विक्रमपुरा फोरलेन कट पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार हुंडई कार ने ओवर टेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद हुंडई कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार लोगों के घायल नहीं होने की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार बाइक पर एक पुरुष और महिला सवार होकर भीलवाड़ा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन कट पर तेज गति से आ रही हुंडई कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पुरुष को तत्काल बिजौलिया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
टक्कर के बाद कार पलटी, चालक फरार
दुर्धटना में मारे गए दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है
हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक को टक्कर मारने के बाद हुंडई कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई, वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान तथा हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कार की तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात कह रही है।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026