भाजपा ने सौंपी चुनावी जिम्मेदारी: जिला परिषद वार्ड 44 से सुनील जोशी को बनाया चुनाव संयोजक
ललित चावला बिजौलिया | 04 Oct 2026
बिजौलिया। आगामी जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा की अनुशंसा पर जिला परिषद वार्ड संख्या 44 से सुनील जोशी को चुनाव संयोजक मनोनीत किया है।
पार्टी की ओर से जोशी को वार्ड क्षेत्र में चुनावी तैयारियों को गति देने, विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव संयोजक के रूप में वे बूथ एवं ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर आगामी चुनाव के लिए संगठन को सक्रिय करने में भूमिका निभाएंगे।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026