नयानगर में नवनिर्माण को मिली रफ्तार : एमएलए खंडेलवाल ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
ललित चावला बिजौलिया | 03 Oct 2026
बिजौलिया। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने नयानगर क्षेत्र में विभिन्न विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों का आज लोकार्पण किया। विधायक ने इन कार्यों को आमजन को समर्पित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने भीलों की जलेरी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्ष एवं बरामदा निर्माण, फतेहनगर से गोलमगढ़ बालाजी तक पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण तथा फतेहनगर में विश्राम गृह निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
शिक्षा, सड़क और जनसुविधाओं पर जोर
कार्यक्रम में विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। गांवों की आवश्यकताओं और स्थानीय जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा, सड़क, जनसुविधा और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी।
इस दौरान विधायक खंडेलवाल ने भीलों की जलेरी स्थित छोटा रुणिचा धाम मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंजारा ने की। इस अवसर पर रमेश धाकड़, जीएसएस अध्यक्ष गोरू लाल बंजारा, शांति लाल जोशी, ओम जोशी, हीरा लाल जोगी, जगदीश पुरी, मांगी लाल धाकड़, मुकेश धाकड़, हितेंद्र राजोरा, मानव तिवाड़ी, अभिषेक सर्वा, चंद्रप्रकाश भील, ताराप्रकाश बंजारा, विजय सिंह बंजारा, बहादुर जोगी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026