महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन: आदर्शों को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प
ललित चावला बिजौलिया | 02 Oct 2026
बिजौलिया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम में पार्षद किशन कुमार खटीक ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता आंदोलन में नई दिशा दी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके प्रसिद्ध ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को देश के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की बात कही।
कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी जिला महासचिव जसवंत सोलंकी, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष संजय मालवीय, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश खटीक, सेवादल जिला महासचिव रणजीत कानावत, नव निर्वाचित पार्षद छितर भील, राजेंद्र मीणा, रमेश खटीक, शंकर धाकड़, किशन खटीक, रईस मोहम्मद, निर्मल मेहर, राहुल जैन, कमल नायक, सुरेश धोबी, दिलखुश माली सहित हेमंत सिंह भदौरिया, ऋतुराज मीणा, अज़हर पठान, शाहरुख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026