आरोली में तेजाजी महाराज के विशाल मेले का हुआ शुभारंभ: डीजे-बैंड की धुनों के साथ जुलूस में पहुंचे श्रद्धालु, बाबा को चढ़ाए विशाल नेजे

ललित चावला बिजौलिया | 01 Oct 2026

डीजे-बैंड की धुनों के साथ जुलूस में पहुंचे श्रद्धालु, बाबा को चढ़ाए विशाल नेजे

बिजौलिया। आरोली स्थित दाणी चबूतरा पर गुरुवार को लोकदेवता तेजाजी महाराज के विशाल मेले का शुभारंभ हुआ। आसपास के गांवों से श्रद्धालु डीजे और बैंड-बाजों के साथ जुलूस के रूप में विशाल नेजे लेकर दाणी चबूतरा पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए नेजे चढ़ाए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मेला कमेटी अध्यक्ष राजेश कुमार बंजारा ने बताया कि आसपास के गांवों के साथ बंजारों की जेलेरी, रावत मोहल्ला, यादव मोहल्ला, स्कूल के पीछे का मोहल्ला एवं अग्रवाल ऑफिस सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु जुलूस के रूप में मेले में पहुंचे। जुलूस के दौरान डीजे और बैंड-बाजों की धुनों पर श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। दाणी चबूतरा पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा तेजाजी महाराज को नेजे अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में बिजौलिया भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंजारा, गोपाल मालवीय, किशन बंजारा, रमेश धाकड़, भैरू लाल साहू सहित मिठ्ठू लाल मोदी मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news