सुदर्शन क्रिया से तनावमुक्त जीवन की ओर बढ़े 35 प्रतिभागी: बिजौलिया में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम सम्पन्न
ललित चावला बिजौलिया | 30 Sep 2026
बिजौलिया। आर्ट ऑफ लिविंग, श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित संस्था, बिजौलिया में आयोजित चार दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम आज सम्पन्न हुआ। भारत विकास परिषद इकाई बिजौलिया के तत्वाधान में इस शिविर का आयोजन किया गया शिविर में लगभग 35 प्रतिभागियों ने दो बैचों में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक जितेंद्र जोशी एवं आंतिमा जोशी द्वारा किया गया। चार दिनों तक प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया गया। साथ ही तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं सहज और प्रसन्न जीवन जीने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया।सुदर्शन क्रिया के अभ्यास के बाद प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने मानसिक शांति, सकारात्मकता, भीतर से हल्कापन एवं ऊर्जा का अनुभव होने की बात कही।
कार्यक्रम में बिजोलिया के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रही।समापन अवसर पर प्रशिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को नियमित साधना एवं अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ दुर्गा शंकर मेहर , वेद प्रकाश तिवाड़ी, संदीप सेठिया , भारती सेठिया , पूजा चंद्रवाल, भूमिका मेवाड़ा, आदि सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का विशेष योगदान रहा।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026