श्रीमद्भागवत कथा : भगवान का स्मरण करने से दूर होते हैं जीवन के कष्ट : कथावाचक प्रेमनारायण गेहूंखेड़ी

ललित चावला बिजौलिया | 30 Sep 2026

भगवान का स्मरण करने से दूर होते हैं जीवन के कष्ट : कथावाचक प्रेमनारायण गेहूंखेड़ी

बिजौलिया। इंद्रपुरा क्षेत्र स्थित श्री तिलस्वांनाथ गौशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथावाचक प्रेमनारायण गेहूंखेड़ी वालों ने भगवान के स्मरण, भक्ति और सत्कर्मों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आज श्रद्धालुओं को जीवन में सदैव ईश्वर का स्मरण करने का संदेश दिया।कथावाचक ने कहा कि यदि मनुष्य भगवान को केवल डर के कारण याद करता है तो वह भगवान से दूर रहता है। भगवान का स्मरण निष्काम भाव और श्रद्धा के साथ किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि भगवान को याद करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मनुष्य को संसार में रहते हुए अच्छे कर्म करने चाहिए तथा हर परिस्थिति में भगवान के प्रति विश्वास बनाए रखना चाहिए। कथा के दौरान भक्तों ने भजनों एवं धार्मिक प्रसंगों का आनंद लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कथा वाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का कथा के माध्यम से भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।बता दे कि श्री तिलस्वांनाथ गौशाला, इंद्रपुरा, चांदजी की खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 4 अक्टूबर तक चलेगा तथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कथा का वाचन किया जा रहा है।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news