बिजौलिया पंचायत समिति चुनाव : CNX एक्सक्लूसिव: वार्ड 1 से 15 में कहां-कहां के मतदाता करेंगे मतदान?

ललित चावला बिजौलिया | 30 Sep 2026

CNX एक्सक्लूसिव: वार्ड 1 से 15 में कहां-कहां के मतदाता करेंगे मतदान?

बिजौलिया। पंचायत समिति चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बिजौलिया पंचायत समिति में कुल 15 वार्ड हैं और इन वार्डों के गठन के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों एवं गांवों को भी निर्वाचन क्षेत्रवार शामिल किया गया है।  CNX डिजिटल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में आज जानते हैं कि पंचायत समिति के वार्ड नंबर 1 से 15 तक कौन-कौनसी ग्राम पंचायतें और उनके अंतर्गत आने वाले गांव संबंधित वार्ड के मतदाता क्षेत्र में शामिल हैं।

वार्ड नंबर 1-

4,818 आबादी

वार्ड नंबर 1 में मांगटला ग्राम पंचायत के मांगटला, माधोपुरा और कराड़खेड़ी गांव शामिल हैं। इसके अलावा माल का खेड़ा ग्राम पंचायत (आंशिक) के दलसिंहजी का खेड़ा, भटखेड़ी और साईपीपला गांव इस वार्ड में शामिल हैं।

वार्ड नंबर 2 

4,899 आबादी

वार्ड नंबर 2 में श्यामपुरा ग्राम पंचायत के श्यामपुरा, रामचन्द्रजी का खेड़ा, हामेरिया, झुझारपुरा और भोपलगढ़ गांव शामिल हैं।

वार्ड नंबर 3 

5,352 आबादी

वार्ड नंबर 3 में जलिंद्री ग्राम पंचायत के जलिंद्री, अमरपुरा और बड़ोदिया गांव शामिल हैं। इसके साथ माल का खेड़ा ग्राम पंचायत (आंशिक) का रामपुरिया गांव भी इस वार्ड का हिस्सा है।

वार्ड नंबर 4 

5,289 आबादी

वार्ड नंबर 4 में नयानगर ग्राम पंचायत के नयानगर, फतेहनगर, कांस्यासानी, लालपुरा, गोलमगढ़, जलेरी और जलेरी बंजारान गांव शामिल हैं। इसके अलावा सुखपुरा ग्राम पंचायत (आंशिक) का खड़ीपुर गांव इस वार्ड में शामिल है।

वार्ड नंबर 5 

5,447 आबादी

वार्ड नंबर 5 में आरोली ग्राम पंचायत (आंशिक) के आरोली, शोपुरा, भोपी की रेट और रामपुरिया गांव शामिल हैं। वहीं रसदपुरा ग्राम पंचायत के रसदपुरा, बिलोना बड़ी और करलाव गांव भी वार्ड 5 में शामिल हैं।

वार्ड नंबर 6  

7,425 आबादी

वार्ड नंबर 6 में सलावटिया ग्राम पंचायत के सलावटिया, गोपालनिवास और गिरधरपुरा गांव शामिल हैं। इसके अलावा आरोली ग्राम पंचायत (आंशिक) का झाड़ोली गांव तथा सुखपुरा ग्राम पंचायत (आंशिक) के सुखपुरा, बेरिसाल और कनेर की पुतलिया गांव इस वार्ड में आते हैं।

वार्ड नंबर 7 

5,595 आबादी

वार्ड नंबर 7 में इंद्रपुरा ग्राम पंचायत के पापड़बड़, चीतावड़ा, नीमड़ीगांव, चूना की भाटी, और डोबिया गांव शामिल हैं। इसके साथ चांदजी की खेड़ी ग्राम पंचायत के चांदजी की खेड़ी, राखोली, गोर्धन निवास, जोलास, अमृतपुरिया और पंचानपुरा गांव इस वार्ड में शामिल हैं।

निर्वाचन क्षेत्र 8

कुल जनसंख्या: 6,791

शामिल पंचायतें व ग्राम

कास्यां (कास्यां, देबीनिवास), केरखेड़ा (आंशिक) (हेमनिवास, बहादुरजी का खेड़ा, मोगरवासा), और तिलस्वां (तिलस्वां, कोयलाकुंडी, महपुरा, सुठियाल, कंबरपुरा, ब्रजपुरा)।  

निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9:

कुल जनसंख्या: 5,201

शामिल पंचायतें व ग्राम

गुढ़ा (गुढ़ा, दानपुरा, आंटी), बनियों का तालाब (आंशिक) (जालो का ढुंढा), और मकरेड़ी (आंशिक) (कालीघाटी, रेसुन्दा, भैरूपुरा, आंट)

निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10:

कुल जनसंख्या: 5,452 

शामिल पंचायतें व ग्राम: बनियों का तालाब (आंशिक) (बनियों का तालाब, काटबड़ा, उम्मेदपुरा, हरिपुरा), मकरेड़ी (आंशिक) (सतकुड़िया, मकरेड़ी), तथा केरखेड़ा (आंशिक) (केरखेड़ा, सुरजविलास)।  

निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11:

कुल जनसंख्या: 6,973  

शामिल पंचायतें व ग्राम: गोपालपुरा (गोपालपुरा, लक्ष्मीनवास, शिकारगढ़, कल्याणपुरा, माझीसा का खेड़ा), उमाजी का खेड़ा (आंशिक) (बड़वा, उमाजी का खेड़ा, भगवानपुरा, गोविन्द निवास, अमरनिवास, शम्भूपुरा, हरजीपुरा), और सदाराम जी का खेड़ा (सदारामजी का खेड़ा, भूति, देवगढ़, देवनगर, काछीपुरा, सरकीकुड़ी, मोतीपुरा) 

निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12:

कुल जनसंख्या: 6,779

शामिल पंचायतें व ग्राम: थड़ोदा (थड़ोदा, रामरड़ा, मानपुरा, जावदा, दांता उर्फ छोटा थड़ोदा) और बिजौलियां खुर्द (बिजौलियां खुर्द, तीखी, फूलन, मानगढ़, पटियाल, छतरीखेड़ा, वृन्दावन)

निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13:

कुल जनसंख्या: 5,719  

शामिल पंचायतें व ग्राम:

विक्रमपुरा पंचायत: विक्रमपुरा, किशननिवास, लक्ष्मणपुरा, गणेशपुरा, कामा, गोविन्दपुरा, उम्मेदरामजी का खेड़ा।  

उमाजी का खेड़ा (आंशिक): उदयपुरिया, रघुनाथपुरा, देरोली। लक्ष्मीखेड़ा (आंशिक): लक्ष्मीखेड़ा, किशनपुरिया।  

निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14:

कुल जनसंख्या: 4,748 

शामिल पंचायतें व ग्राम:

भोपतपुरा पंचायत: भोपतपुरा, बांका, लोडदा, सुठी, छतरीखेड़ा, उत्तमनगर  लक्ष्मीखेड़ा (आंशिक): खेड़ाड़ीया, चैनपुरिया।  

निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15:

कुल जनसंख्या: 5,282 

शामिल पंचायतें व ग्राम:

उन्द्रो का खेड़ा, उन्द्रो का खेड़ा, धनवाड़ा लक्ष्मीखेड़ा (आंशिक): गोरधनपुरा  

सभी क्षेत्रों की कुल जनसंख्या का योग 85,770 दर्ज किया गया है।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news