लोकार्पण समारोह : विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने किया अधिशाषी अभियंता कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
ललित चावला बिजौलिया | 29 Sep 2026
बिजौलिया। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता कार्यालय, मांडलगढ़ के नवनिर्मित कार्यालय भवन का भव्य लोकार्पण मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के कर-कमलों द्वारा किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस नए कार्यालय भवन के प्रारंभ होने से विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, वहीं क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को भी विभागीय सेवाओं का अधिक सुगम एवं सुविधाजनक लाभ प्राप्त होगा।
लोकार्पण समारोह में विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, मांडलगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीर, बिजोलिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बंजारा, नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत, महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, मांडलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता डांगी,बीगोद नगरपालिका अध्यक्ष लोकेश नागौरी,बिजोलिया नगरपालिका अध्यक्ष स्नेहा तिवाड़ी, मांडलगढ़ उपाध्यक्ष अनीता सुराना, बीगोद उपाध्यक्ष अमृता सिंधी, पूर्व मंडी चेयरमैन रतनलाल खटीक, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट सहित तीनों नगर पालिकाओं के पार्षदगण, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं विद्युत विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता ओ.पी. खटोड़, अधिशाषी अभियंता अर्जुन मीणा सहित मांडलगढ़, बिजोलिया एवं बीगोद के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं को मजबूत करना और सरकारी सेवाओं को आमजन के लिए अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाना प्राथमिकता है। नवनिर्मित कार्यालय भवन से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य सुविधा मिलेगी तथा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान एवं विभागीय सेवाओं के संचालन में भी सुगमता आएगी।
विधायक खंडेलवाल ने कहा कि मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नए कार्यालय भवन के माध्यम से विद्युत विभाग से जुड़े कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी गति मिलेगी तथा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के पश्चात विधायक ने किया पौधारोपण
लोकार्पण समारोह के पश्चात विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरा-भरा और बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनसुविधाओं के विस्तार, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026