ऊंचे स्पीड ब्रेकर हटाने और रोड मार्किंग की मांग: जिला कलेक्टर को लिखा पत्र
ललित चावला बिजौलिया | 28 Sep 2026
बिजौलिया। ऊपरमाल पर्यावरण समिति के उपाध्यक्ष शक्ति नारायण शर्मा ने स्टेट हाईवे-29 पर बने ऊंचे गति अवरोधकों को लेकर जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को पत्र भेजा है। पत्र में बताया कि बिजौलिया में कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर सामान्य से अधिक ऊंचे बने हुए हैं और किसी पर भी रोड मार्किंग पेंट नहीं किया गया है। इससे वाहन चालकों को स्पीड ब्रेकर का पता नहीं चल पाता और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
शर्मा ने पत्र में बताया कि हाल ही में 23 सितंबर को उपखंड कार्यालय के बाहर स्टेट हाईवे-29 पर ऊंचे स्पीड ब्रेकर के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी पूर्व कृषि पर्यवेक्षक की पत्नी गिर गई और गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि ऐसे स्पीड ब्रेकर दुर्घटना के ब्लैक स्पॉट बन रहे हैं तथा चार पहिया वाहनों के निचले हिस्से भी टकराकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि अत्यधिक ऊंचे स्पीड ब्रेकर हटाकर निर्धारित मानकों के अनुसार सामान्य गति अवरोधक बनाए जाएं तथा सभी स्पीड ब्रेकर पर स्पष्ट रोड मार्किंग पेंट करवाई जाए।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026