उमाजी का खेड़ा में विकसित भारत जन सेवा शिविर: 21 विभागों ने किया समस्याओं का निस्तारण

ललित चावला बिजौलिया | 28 Sep 2026

 21 विभागों ने किया समस्याओं का निस्तारण

बिजौलिया। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को उमाजी का खेड़ा में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त विभिन्न समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिविर में पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वामित्व संबंधी कार्यों के साथ पट्टों के 6 आवेदन तथा IHHL के 2 आवेदन तैयार किए गए। वहीं राजस्व विभाग की ओर से नाम शुद्धिकरण के 20, रास्ता खुलासा के 4, नामांतरण के 4, जाति-मूल प्रमाण पत्र से संबंधित 62 तथा फार्मर रजिस्ट्री के 16 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा शिविर में शामिल 21 विभागों द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए उनका निस्तारण किया गया। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया।

शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी सी.एल. शर्मा, शिविर प्रभारी तहसीलदार ललित डिडवानिया के निर्देशन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान करवाया। इस अवसर पर चन्द्ररेखा धाकड़ (प्रशासक), प्रकाश पालीवाल (सहायक विकास अधिकारी), अशोक खाती (ग्राम विकास अधिकारी), बलराम मीणा (राजस्व निरीक्षक), कविता धाकड़ (पटवारी) तथा नरेश धाकड़ (कनिष्ठ सहायक) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news