जिला स्तरीय हॉकी में सदारामजी का खेड़ा विद्यालय चौथे स्थान पर: दो बालिकाओं का राज्य स्तर पर चयन

ललित चावला बिजौलिया | 28 Sep 2026

दो बालिकाओं का राज्य स्तर पर चयन

बिजौलिया। 70वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सदारामजी का खेड़ा की बालिकाओं ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा जिले में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। 17 वर्ष छात्रा वर्ग की इस प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विद्यालय परिवार की ओर से सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश चन्द मीणा, प्रशासक कैलाश चन्द्र धाकड़ सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की हॉकी टीम की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों भारती धाकड़ तथा अनीशा धाकड़ का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 

खेलों से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता

शारीरिक शिक्षक रघुवीर प्रसाद शर्मा ने बालिकाओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन और टीम भावना की क्षमता का विकास करते हैं। इस अवसर पर व्याख्याता प्रहलाद कुमार स्वर्णकार, डॉ. नन्द किशोर महावर, वरिष्ठ अध्यापक प्रभु लाल मीणा, हरिशंकर यादव, अध्यापक सुभाष चन्द्र हरिजन, प्रदीप कुमार गौतम, बबीता मेहर, गोपाल लाल धाकड़, घनश्याम धाकड़, अंतिमा धाकड़, शांतिलाल, संजू धाकड़, सुशीला धाकड़, हरि ओम धाकड़ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news