गणेश प्रतिमा की शुभ विदाई पर कन्या पूजन: चारण माता नवयुवक मंडल ने 111 कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन

ललित चावला बिजौलिया | 28 Sep 2026

 चारण माता नवयुवक मंडल ने 111 कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन

बिजौलिया। चारण माता नवयुग मंडल की ओर से चारण माता मंदिर परिसर में भगवान गणेश की शुभ विदाई के अवसर पर 111 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। 

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन में चारण माता नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता कमल नायक, करण नायक, चीनू पवार, विराट नायक, अजय सांखला, प्रकाश प्रजापत, निकेश प्रजापत, पीयूष सिंह सांखला, विवेक नायक, अजय नायक, किशन नायक, रुद्र नायक, आशीष प्रजापत एवं सूरज नायक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news