श्री तिलस्वांनाथ गौशाला में सोमवार से गूंजेगी भागवत कथा: सुबह निकलेगी कलश यात्रा
ललित चावला बिजौलिया | 27 Sep 2026
बिजौलिया ब्लॉक के इंद्रपुरा क्षेत्र स्थित श्री तिलस्वांनाथ गौशाला, चांदजी की खेड़ी में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा प्रेमनारायण गेहूँखेड़ी वालों के मुखारबिंद से किया जाएगा। कथा का आयोजन रविवार 4 अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।
श्री तिलस्वा नाथ गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष सुगन धाकड ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। कथा का आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा किया जा रहा है।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026