कास्या में युवक ने लगाया फंदा: गंभीर हालत में भीलवाड़ा रेफर
ललित चावला बिजौलिया | 26 Sep 2026
बिजौलिया। थाना क्षेत्र के कास्या गांव में शुक्रवार देर रात 31 वर्षीय युवक भंवरलाल पुत्र हजारीलाल बंजारा ने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर युवक को फंदे से नीचे उतारा और बिजौलिया अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए भीलवाड़ा रेफर कर दिया। एएसआई सुनील बेनीवाल ने बताया कि युवक खदान क्षेत्र में लोडर चलाने का काम करता है। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026