अनंत चतुर्दशी पर निकला दिगंबर जैन समाज का विशाल जुलूस: भगवान का अभिषेक कर की आराधना
ललित चावला बिजौलिया | 26 Sep 2026
बिजौलिया। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को कस्बे में दिगंबर टीसीजैन समाज की ओर से विशाल धार्मिक जुलूस निकाला गया। धार्मिक जयकारों और भक्ति गीतों के साथ जुलूस कस्बे के विभिन्न मार्गों से होता हुआ दिगंबर जैन बड़े मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान का विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक अभिषेक किया गया। समाजजनों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
10 उपवास करने वाली सीमा ठोला और 5 उपवास करने वाले अक्षत ठग का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान पर्युषण पर्व के तहत तपस्या करने वाले समाजजनों का सम्मान किया गया। 10 उपवास की कठिन तपस्या करने वाली श्रीमती सीमा ठोला तथा 5 उपवास करने वाले अक्षत ठग का दिगंबर जैन समाज की ओर से सम्मान किया गया। समाजजनों ने तपस्वियों की तपस्या की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर बिजौलिया नगर पालिका की नवनिर्वाचित पार्षद आशा जैन एवं निशा जैन का भी दिगंबर जैन समाज की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
ठग और गोदारा परिवार को मिला अभिषेक का सौभाग्य
भगवान के अभिषेक का सौभाग्य शांतिलाल, राजेंद्र कुमार एवं मनोज कुमार ठग परिवार तथा महावीर, मुकेश कुमार एवं अनिल कुमार गोदारा परिवार को प्राप्त हुआ। परिवारजनों ने विधि-विधान के साथ भगवान का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026