LIVE रवि चंद्रवाल बने बिजौलिया पथिक क्लब के अध्यक्ष : मनीष टांक समेत चार उपाध्यक्ष मनोनीत

ललित चावला बिजौलिया | 25 Sep 2026

मनीष टांक समेत चार उपाध्यक्ष मनोनीत

बिजौलिया। बिजौलिया पथिक क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। क्लब के सभी सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से रवि चंद्रवाल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं मनीष टांक, अकरम हुसैन, विक्रम सिंह साखला और विशाल मेवाड़ा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

क्लब मेंबर रणजीत सिंह कानावत ने बताया कि कार्यकारिणी में विक्रम सिंह चौहान को सचिव तथा अक्षय विजयवर्गीय को सहसचिव मनोनीत किया गया। इसी प्रकार कुलदीप मेवाड़ा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान क्लब के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने क्लब की जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर पथिक क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Share this news:
Facebook WhatsApp

More news