सेवा कार्य: युवा शक्ति क्लब ने बच्चों को बांटे गर्म कपड़े
ललित चावला बिजौलिया | 07 Dec 2025
बिजौलियाl कस्बे में सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय युवा शक्ति क्लब द्वारा रविवार को देवनारायण मंदिर परिसर में जरूरतंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए। बढ़ती सर्दी को देखते हुए क्लब ने जरूरतमंद बच्चों तक समय रहते सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब प्रतिनिधि जगदीश बिल्लू ने बच्चों को ठंड से बचने के व्यावहारिक उपाय बताते हुए कहा कि मौसम के अनुसार सही कपड़े पहनना, सुबह-शाम ठंडी हवा से बचाव करना तथा पौष्टिक भोजन लेना सर्दी से बचाव के लिए जरूरी हैl क्लब सदस्य सुनील खटीक एवं गौरव शर्मा ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। नरेश सिंह तंवर और सुरेश रैगर ने सामुदायिक स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल बीमारी से बचाता है, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुंदर बनाने में भी मदद करता है।
इस अवसर पर क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहेl
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026