बेरीसल में भाजपा का सदस्यता कार्यक्रम: भाजपा में शामिल लोगों को दुपट्टा पहनकर किया स्वागत
ललित चावला बिजौलिया | 26 Nov 2025
बिजौलियाl मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के विकास मॉडल से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत सुखपुरा के बेरीसाल गांव में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने आज भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण कीl सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम भाजपा नेता जगदीश पुरी और मंडल महामंत्री मुकेश धाकड़ के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे बिना भेदभाव के विकास कार्य और विधायक गोपाल खंडेलवाल की कार्यशैली से जनता काफी प्रभावित हैl कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अब क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के साथ काम करेंगे।समारोह में नए सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गोपाल धाकड़, कैलाश धाकड़,मांगीलाल धाकड़, सुगन लाल धाकड़,नवीन धाकड़, हरिशंकर धाकड़,अशोक धाकड़, पप्पू धाकड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026