आर्यिका संघ का बिजौलिया में भव्य मंगल प्रवेश: सकल दिगम्बर जैन समाज ने की अगवानी
ललित चावला बिजौलिया | 22 Nov 2025
बिजौलियाl आर्यिका प्रशममति माताजी और आर्यिका उपशममति माताजी के सानिध्य में विशाल भव्य रथ यात्रा शुक्रवार को नयागांव से पदयात्रा करते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजर कर 5 किमी की दूरी तय करके दिगंबर जैन पारसनाथ तपोदय तीर्थ क्षेत्र पहुंचीl यात्रा का तीर्थ क्षेत्र कमेटी और सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा अगवानी की गई। यात्रा में वाहनों पर सजी हुई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर सिंगोली चातुर्मास कमेटी द्वारा कस्बे में लड्डू वितरित किए गए। महिलाएं धार्मिक भजनों पर मंगलाचरण करते हुए चल रही थी। तीर्थ क्षेत्र पर बिजौलियां तीर्थ क्षेत्र कमेटी और सकल दिगंबर जैन समाज मेवाड़ प्रांत द्वारा चांदखेड़ी कमेटी अध्यक्ष हुकुमचंद जैन कोटा को समाज रत्न की उपाधि देकर अभिनंदन पत्र दिया गया और विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनका सम्मान किया गया।
दीप प्रज्वलन और शास्त्र भेंट करने के बाद आर्यिका प्रशममति माताजी ने धार्मिक सभा को संबोधित कियाl उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति, पूजा, अभिषेक के अलावा मिथ्यत्व को भी छोड़ना जरूरी है तभी आगे बढ़ा जा सकता है।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026