उपखंड विलोपन का विरोध: बिजौलिया कांग्रेस कमेटी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ललित चावला बिजौलिया | 18 Nov 2025
बिजौलिया। बिजौलिया उपखंड कार्यालय के विलोपन की संभावना के विरोध में मंगलवार को बिजौलिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में दिया गया।
कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में उपखंड कार्यालय को यथावत रखने की मांग करते हुए कहा कि उपखंड कार्यालय का विलोपन क्षेत्र की बड़ी आबादी को प्रशासनिक रूप से प्रतिकूल प्रभाव में डालेगा तथा आमजन को विभिन्न सेवाओं के लिए दूर-दराज तक निर्भर रहना पड़ेगा। पार्टी के वरिष्ठ सदस्य रणजीत सिंह कानावत ने बताया कि उपखंड के संभावित खत्म होने के विरोध में आज ज्ञापन दिया गया है,जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन भी किया जाएगाl इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेl
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026