बिजौलिया में कल चंबल जल आपूर्ति रहेगी बंद: पाइप लाइन क्रॉसिंग कार्य के चलते 36 घंटे तक नहीं होगी जल सप्लाई
ललित चावला बिजौलिया | 12 Nov 2025
बिजौलिया। कस्बे में गुरुवार सुबह 10 बजे से अगले 36 घंटे तक चंबल जल योजना के तहत जल आपूर्ति बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामप्रसाद धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंडोली-नैनवां प्रोजेक्ट की 800 एमएम पाइप लाइन की 1800 एमएम रो वॉटर ट्रांसमिशन लाइन (आरोली लाइन) एवं 450 एमएम मेन ट्रांसमिशन पाइप लाइन के बिजौलिया क्षेत्र से क्रॉसिंग करवाने का कार्य किया जाना है।
इस कार्य के चलते गुरुवार सुबह 10 बजे से शुक्रवार रात तक जल आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल का सदुपयोग करें एवं आवश्यक उपयोग हेतु पानी का स्टॉक पहले से संचित कर लें। धाकड़ ने बताया कि निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद जल आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026