कार्तिका पूर्णिमा आज : बिजौलियां में दिखा पूर्णमासी के चांद का सुंदर नजारा
ललित चावला बिजौलिया | 05 Nov 2025
बिजौलियां।आज रात की शुरुआत में मंडोल बांध के पार्श्व में चांद का सुंदर दृश्य CNX DIGITAL के कैमरे में कैद हुआ। कार्तिक पूर्णिमा का पूरा चांद अपनी परछाई मंडोल की जलराशि पर डाल रहा था और जल में लम्बवत चंद्र किरणें अपनी रोशनी बिखेर रही थी।CNX DIGITAL ने अपने सुधि पाठकों के लिए इस दृश्य को विशेष तौर पर कैद किया है।
इस दृश्य को देखकर प्रतीत हो रहा है कि राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की पंचवटी रचना में प्रयुक्त पंक्ति "चारू चंद्र की चंचल किरणें,खेल रही थी जल-थल में।"के मायने मुखर हो रहे हैं।
आज कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक महत्व तो है ही साथ ही ऐसे नजारे प्रकृति प्रेमियों और आमजन को भी मनमोहक लगते हैं। चंद्रमा की चौदह कलाएं बढ़ते-बढ़ते पूर्ण चंद्र का निर्माण कर पूर्णिमा के दिन चांद को चांदी का थाल बना देती हैं।
आप भी इस मनमोहक दृश्य को अपनी आंखों में कैद कर प्रकृति और चांद का आभार प्रकट करें।