उमा जी का खेड़ा स्कूल में हरियाली अभियान: स्कूल स्टाफ ने अपने निजी खर्चे से लगाए छायादार व फलदार पौधे
ललित चावला बिजौलिया | 04 Nov 2025
बिजौलिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमा जी का खेड़ा में कार्यरत स्कूल स्टाफ अर्जुन कोली ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए आज अपने निजी खर्चे से विद्यालय परिसर में 15 छायादार और फलदार पौधे लगाए हैं।
अर्जुन कोली पिछले कई वर्षों से विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वे स्वयं पौधे लाकर उन्हें लगाते हैं और उनकी नियमित देखभाल भी करते हैं। उनकी इस पहल से छात्रों में भी पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
इस अवसर पर दिनेश धाकड़, पीटीआई सोहराब हुसैन, सीताराम धाकड़, योगेश धाकड़ सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026