बिजौलिया में दिनदहाड़े चोरी: विजयसागर तालाब के पास मकान में ताला तोड़कर घुसे चोर,जेवरात व नकदी चोरी
ललित चावला बिजौलिया | 04 Nov 2025
बिजौलिया। कस्बे के विजयसागर तालाब के पास स्थित एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई है। स्थानीय ओमप्रकाश लुहार ने पुलिस में रिपोर्ट देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना 31 अक्टूबर की बताई जा रही हैl
पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया है कि वह और उनकी पत्नी काम पर चले गए,जबकि बेटा स्कूल गया हुआ था। इस दौरान घर पर कोई नहीं था और मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। दोपहर करीब 11:30 से 12:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में घुस गए।
चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर अलमारी का इंटरलॉक तोड़ा और उसमें रखे जेवरात तथा नकदी चुरा ली। 1 तोला सोने का मंगलसूत्र, 1 सोने की रामनामी, 2 सोने के मांदलिये (आधा तोला), 2 चांदी के कड़े (करीब 100 ग्राम), 1 जोड़ी चांदी की पायल (100 ग्राम), चांदी की नई व पुरानी अंगूठियां (करीब 200 ग्राम वजन) और एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिया गया।
कमरे में बिखरा हुआ सामान
दोपहर करीब 1 बजे जब ओमप्रकाश घर लौटे तो उन्होंने ताले टूटे देखे और अंदर अलमारी खुली हुई पाई। जांच करने पर पूरा सामान गायब मिला। पीड़ित ने पुलिस से मामले में शीघ्र जांच कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026