बिजौलिया सिंधी समाज में आक्रोश: पूज्य झूलेलाल भगवान के अपमान पर कार्रवाई की मांग
ललित चावला बिजौलिया | 04 Nov 2025
एसडीएम अजीत सिंह राठौड़ को ज्ञापन देते सिंधी समाज के लोग
बिजौलिया। छत्तीसगढ़ के नेता अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य इष्टदेव पूज्य झूलेलाल भगवान के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज बिजौलिया सिंधी समाज के लोगों ने एकत्र होकर कड़ी नाराज़गी जताई। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी नेता पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में समाजजनों ने लिखा कि अमित बघेल द्वारा सार्वजनिक मंच पर झूलेलाल भगवान के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी से पूरे सिंधी समाज की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। इस टिप्पणी से समाज में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पूज्य झूलेलाल भगवान सिंधी समाज के आराध्य हैं और उनके प्रति इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी किसी भी रूप में सहन नहीं की जा सकती। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई कर भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकेl
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026