बिजौलिया में बदला मौसम का मिज़ाज: बारिश से तापमान में आई गिरावट, 24 घंटे हल्की बारिश की संभावना
ललित चावला बिजौलिया | 27 Oct 2025
बिजौलिया। कस्बे में रविवार रात से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। सुबह तक लगातार हो रही हल्की से मध्यम बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई और मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
लंबे समय बाद हुई इस बारिश ने राहत का अहसास कराया है। ठंडी हवाओं के साथ अब सर्दी का एहसास भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।
More news
लावारिस लाश का किया अंतिम संस्कार
19 Oct 2026